यू०पी० निकाय चुनाव 2023: कल शाम से थम जाएगा प्रचार, पहले चरण के लिए 37 जिलों में मतदान
-
By Vastavik Samajvad
Published - 01 May 2023 66 views
नगर निकाय चुनाव में 2 मई की शाम छह बजे से 37 जिलों में चुनाव प्रचार
थम जाएगा। इन जिलों में पहले चरण का मतदान चार मई को होगा। यहां 48 घंटे पहले प्रचार बंद
करना होगा। ऐसे में प्रत्याशियों ने इससे पहले ही अपने पूरे दांवपेंच शुरू कर दिए
हैं। मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।
मतदान का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक है।
नियमानुसार मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार बंद करने का नियम है। सार्वजनिक सभा
आदि भी इससे पहले ही समाप्त करनी होगी। ऐसे में मंगलवार शाम को छह बजे से पहले प्रचार बंद होने तक सभी दल पूरी ताकत
प्रचार में लगाएंगे।
इन जिलों में होगा पहला चरण
शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर।
सम्बंधित खबरें
-
आज कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। रुझान भी सामने आने लगे
-
यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। जागरुक मतदाओं ने सुबह से ह
-
लखनऊ के जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने मंगलवार शाम छह बजे प्रचार बंद होते ही मतदान को लेक
-
नगर निकाय चुनाव में 2 मई की शाम छह बजे से 37 जिलों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन जिलों में पहले चरण
-
मथुरा: उत्तर प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। इसको लेकर सत्ताधारी भाजपा