मथुरा में सीएम योगी को सुनने उमड़ा जनसैलाब
-
By Sanjay Srivastava
Published - 27 April 2023 51 views
मथुरा: उत्तर प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। इसको लेकर सत्ताधारी भाजपा सहित अन्य पार्टियां अपने-अपने महापौर और पालिका व पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों तो जिताने के प्रयास में जुटी हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा में जनसभा संबोधित करने पहुंचे हैं।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में तीर्थनगरी
मथुरा पहुंचे। यहां वह भाजपा महापौर प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोथित करेंगे।
उनकी यह सभा सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज में रखी गई गई है। मुख्यमंत्री को सुनने
के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। यहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई है।
सीएम योगी को सुनने को उमड़ा जनसैलाब
सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा के सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज, जनसभा स्थल पर पहुंचे। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
मंच पर पहुंचे सीएम योगी
सीएम के
पहुंचने पर सांसद हेमा मालिनी ने उनका स्वागत किया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की
धरती में आपका स्वागत है। इसके बाद उन्होंने बोलते हुए सरकार की उपलब्धियां
गिनाईं। इस दौरान सीएम के साथ मंच पर करीब एक दर्जन नेता मौजूद रहे।
हेमामालिनी
ने बोलते हुए कहा कि देश व प्रदेश के विकास के लिए यह निकाय चुनाव बहुत अहम रखता
है। इसलिए आप सभी लोग भाजपा से महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल सहित सभी पार्षद
प्रत्याशियों को जिताने में मदद करें। कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास
के लिए बहुत ही बेहतर काम कर रहें हैं। हम सबका सौभाग्य है कि इतने कर्मठ
मुख्यमंत्री हमें मिले हैं।
मुख्यमंत्री
की मौजूदगी में बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दिवेदी, बसपा नेता एसके शर्मा और सपा नेता जगदीश
नोहवार ने भाजपा का दामन थामा। ये सभी लोग अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।
सीएम ने
अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज भारत बदल चुका है। भारत तेजी से विकास
के पथ पर अग्रसर है। आज भारत की वैश्विक पहचान बनी है।
सीएम ने कहा
कि हमारी सरकार को हर भारतीय की चिंता है। आज भारत कई देशों का सहयोग कर रहा है।
कहा कि आज
से पहले मथुरा-वृंदावन में क्या होता था, लोग परेशान रहते थे। आज हमारे पास यहां के विकास के लिए कार्ययोजना है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कार्ययोजना बन चुकी हैं। सासंद हेमा मालिनी की
देखरेख में बहुत जल्द उसे धरातल पर उतारा जाएगा।
सीएम ने
विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि इससे पहले की सरकारों में अराजकतापूर्ण
व्यवस्थाएं थी। भ्रष्टाचारयुक्त व्यवस्ताएं थीं। उनकी सफाई करने में कुछ समय तो
लगता ही लगता है। उसी की सफाई के लिए सबसे उपयुक्त प्रत्याशी विनोद आर्य को आपके
बीच आपकी सेवा के लिए उतारा है।
इससे पहले
प्रदेश में यह स्थिति थी कि कोई भी गुंडा माफिया किसी की भी झुग्गी झोपड़ी में
कब्जा कर लेता था। आज प्रदेश में गुंडों-माफिया की यह स्थिति है कि वह गले में
तख्ती लटकाकर घूम रहा है। आज ढाई-ढाई लाख रुपये देकर गरीब का घर बनवाया जा रहा है।
सीएम ने
अपने संबोधन में कहा कि आज भारत की शक्ति का दुनिया लोहा मान रही है। दुनिया के
अंदर जहां कहीं भी कोई समस्या आती है तो विश्व के नेता भारत की ओर देखते हैं। कहा
कि अभी सूडान के दो जनरल आपस में लड़ गए। इस पर पीएम ने तुरंत निर्णय लिया। भारत
ने बिना देरी किए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया। भारतीयों को सुरक्षित वापस आने की
कार्रवाई शुरू हुई।
कहा कि मेरा
लक्ष्य गरीबों के जीवन में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना। उनका जीवन बेहतर
करना है। कहा कि विकास के नए-नए प्रोजेक्ट जैसे-हाईवे, एयरपोर्ट, आईआईटी,
आईआईएम
संस्थानों का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। यह सब एक समय सीमा के अंदर हो रहे
हैं।
कहा कि आज
निर्वासित महिला,
दिव्यांगजन, वृद्धजन कुल मिलाकर एक करोड़ लोगों को 12 हजार रुपये सालाना पेंशन का लाभ दिया जा रहा
है। कहा कि अकेले आपके मथुरा जिले में 41637 निर्वासित महिला, 3123 दिव्यांगजन और 73755 वृद्धजनों को वार्षिक 12 हजार रुपये की पेंशन का लाभ किया जा रहा है।
कहा कि
दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत भी यहां पर 502 महिला समूह काम कर रही हैं। उन्हें जरूरत का
फंड भी उपलब्ध कराया गया है। नगर निगम मथुरा-वृंदावन का सीमा विस्तार कार्य भी
किया गया है। इसके साथ दो अन्य नगर पंचायतों के सीमा विस्तार का काम हुआ है।
कहा कि अमृत
मिशन के अंतर्गत मथुरा को 357
करोड़ रुपये
हम लोगों ने आंवटित किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15273 व्यक्तिगत शौचालय और 10254 सामुदायिक शौचालय भी यहां बनाए गए हैं। सात
नगर निकायों ने यहां गौशाला निर्माण को स्वीकृति दी है।
सीएम ने कहा
कि ट्रिपल इंजन की सरकार के लिए ब्रज भूमि को नमन है। मथुरा में जवाहरहाग की घटना
सभी को याद है। जो अराजकता का अड्डा था आज बेहतरीन पार्क है। मथुरा गोकुल में कभी
दूध की नदियां बहती थीं। पिछली सरकारों ने यहां मांस-मदिरा की बिक्री कराई। अब
इन्हें धर्म स्थल घोषित किया गया है। यहां दूध-दही की बिक्री होती है। मथुरा-यमुना
को पुराने वैभव में लाना है। कहा कि ब्रज में विकास की 32 हजार करोड़ की योजनाओं पर काम हो रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
आज कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। रुझान भी सामने आने लगे
-
यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। जागरुक मतदाओं ने सुबह से ह
-
लखनऊ के जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने मंगलवार शाम छह बजे प्रचार बंद होते ही मतदान को लेक
-
नगर निकाय चुनाव में 2 मई की शाम छह बजे से 37 जिलों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन जिलों में पहले चरण
-
मथुरा: उत्तर प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। इसको लेकर सत्ताधारी भाजपा