हत्या: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हुई हत्या
-
By Vastavik Samajvad
Published - 02 May 2023 76 views
देश की राजधानी दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की
हत्या का मामला सामने आया है। उस पर प्रतिद्वंदी गिरोह के सदस्यों ने हमला किया था। उसे अस्पताल
भी ले जाया गया था।
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंदी
गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में रॉड से हमला कर मार डाला।
जेल अधिकारी टिल्लू को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर भी पहुंचे, यहां उसे मृत घोषित कर दिया
गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विरोधी गैंग के चार सदस्यों ने किया हमला
तिहाड़ जेल की हाई रिस्क वार्ड में ग्राउंड फ्लोर पर टिल्लू ताजपुरिया (33) बंद था। टिल्लू पर सुबह
करीब सवा छह बजे जेल में ही बंद चार बदमाशों दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेंद्र और रियाज खान ने
सुए से हमला किया था। बताया जाता है कि हमलावर चारों ने लोहे की रॉड से सुआ बना
रखा था। जेल प्रशासन घायल अवस्था में टिल्लू को अस्पताल ले गया था। यहां डॉक्टरों
ने उसे मृत घोषित कर दिया।
टिल्लू ताजपुरिया पर ऐसे किया हमला
जेल सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया ग्राउंड फ्लोर पर जेल
नंबर-9 में बंद था। टिल्लू को यहां हाई-सिक्योरिटी वार्ड में
रखा था। हमलावर टिल्लू के वार्ड में लगी ग्रिल को काटकर अंदर घुस गए। गोगी गैंग के
सदस्यों ने लोहे के नुकीले हथियारों से टिल्लू ताजपुरिया पर हमला किया था। जेल
प्रशासन घायल टिल्लू को अस्पताल लेकर पहुंचा, यहां उसे मृत घोषित कर दिया
गया। एक अन्य घायल रोहित का उपचार चल रहा है। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
जितेंद्र
गोगी की हत्या में सामने आया था नाम
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 में बदमाशों ने दिल्ली के टॉप मोस्ट बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या कर दी
थी। इस मामले में सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया का नाम सामने आया था। रोहिणी कोर्ट
संख्या 207
में
जितेंद्र उर्फ गोगी के घुसते ही हमलावरों ने गोलियां बरसाई थी। पहली गोली उसकी पीठ
पर मारी गई। गोली लगते ही उसने पीछे घूमकर हमलावरों की तरफ देखा तो फिर उसके सीने
पर ताबड़तोड़ गोलियां मारी गईं।
गोलीबारी
होते ही कोर्ट रूम में भगदड़ मच गई थी। जज व कर्मचारियों ने अपने कमरे में जाकर
जान बचाई। वहां मौजूद अन्य वकील अहलमद के कमरे में घुस गए। गोली चलते ही गोगी के
साथ अंदर गए कमांडो ने हमलावरों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उन्हें ढेर कर दिया।
ये बदमाश टिल्लू गैंग के सदस्य थे।
सम्बंधित खबरें
-
देश की राजधानी दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का मामला सामने आया है
-
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार की देर रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्
-
जालौन: यूपी के जालौन जिले में सोमवार को बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या का सनसनी
-
नई दिल्ली.राजधानी की तिहाड़ जेल में शुक्रवार को गैंगवार में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के