कर्नाटक चुनाव 2023: चुनाव आयोग के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा और जेडीएस पीछे
-
By Vastavik Samajvad
Published - 13 May 2023 92 views
आज कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो
गई। रुझान भी सामने आने लगे हैं। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले
थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।
11:21 AM, 13-MAY-2023
कर्नाटक
विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस
के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया।
10:55 AM, 13-MAY-2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस-114, भाजपा-71 और जेडी(एस)-32 सीटों पर आगे चल रही है।
10:11 AM, 13-MAY-2023
रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। पार्टी इस
बार बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर रही है। पार्टी की बढ़त 110 से 116 के बीच बनी हुई है। भाजपा
और जेडीएस को नुकसान होता दिख रहा है। भाजपा 78 और जेडीएस 26 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य के खाते में पांच सीटें आती दिख रही हैं।
सम्बंधित खबरें
-
आज कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। रुझान भी सामने आने लगे
-
यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। जागरुक मतदाओं ने सुबह से ह
-
लखनऊ के जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने मंगलवार शाम छह बजे प्रचार बंद होते ही मतदान को लेक
-
नगर निकाय चुनाव में 2 मई की शाम छह बजे से 37 जिलों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन जिलों में पहले चरण
-
मथुरा: उत्तर प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। इसको लेकर सत्ताधारी भाजपा