Covid News: लखनऊ में कोरोना के 200 नए मरीज मिले, एक दिन में नए संक्रमित मिलने का नया रिकॉर्ड!
-
By Vastavik Samajvad
Published - 15 April 2023 42 views
लखनऊ। राजधानी में
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच शुक्रवार को 200 नए संक्रमित मिले। इस साल एक दिन में मरीज मिलने का यह नया
रिकॉर्ड है। इनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह है कि
इनमें से किसी की स्थिति गंभीर नहीं हैं। उधर, 43 मरीजों ने वायरस को मात दी। इससे सक्रिय केसों का आंकड़ा 571 पहुंच गया है।
सबसे ज्यादा 34 मरीज आलमबाग में मिले। कैसरबाग व अलीगंज
में 27-27 संक्रमित सामने आए। इंदिरानगर में 24 और एनके रोड इलाके में 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सरोजनीनगर
में 17, चिनहट में 15, सिलवर जुबली में 14, रेडक्रॉस इलाके में सात नए केस मिले।
ऐशबाग, बीकेटी, गुडंबा, माल, मलिहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मिला। इसके
अलावा आठ अन्य कोविड मरीज मिले। राजधानी के अस्पतालों में इस वक्त कुल 14 संक्रमित भर्ती हैं। इनमें से 11 पुरानी बीमारी की वजह से हॉस्पिटल लाए गए
थे। जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गए।
सम्बंधित खबरें
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में फार्मास्युटिकल सेक्टर के
-
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 हजार 282 नए केस मिले हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि देश
-
भारत में लगातार दूसरे दिन नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुवार को नए मामलों में करीब 20 फीसदी व
-
गर्मियों में गले को तर करने और गर्मी को दूर करने का तरबूज से अच्छा विकल्प और कोई हो नहीं सकता। तरबू