हादसा: शाहजहांपुर में 13 लोगों की मौत, कई घायल
-
By Vastavik Samajvad
Published - 15 April 2023 65 views
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हुआ है। तिलहर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को ट्रैक्टर ट्रॉली गर्रा नदी के पुल से नीचे गिर गई। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थे। 13 लोगों को मौत हो गई है। मृतकों में बच्चे भी हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन
के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया है। बताया जा
रहा है कि ये लोग गर्रा नदी से जल भरने आए थे।
जानकारी के मुताबिक
तिलहर क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर गांव में आकाश तिवारी के यहां कथा का आयोजन हो
रहा है। गांव के लोग शनिवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गर्रा नदी जल
लेने गए थे। जल भरने से पहले चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी के पुल पर मोड़ रहा
था। देखते ही देखते ट्रॉली ट्रैक्टर
समेत पुल से नीचे जा गिरी। घटना के वक्त ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग सवार थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच
गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े व बचाव कार्य में मदद की | मौके पर
13 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। इन्हें मेडिकल
कॉलेज रेफर किया गया है।
सम्बंधित खबरें
-
ओडिशा-: शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घा
-
जी-20 पर्यटन कार्य समूह की तीन दिवसीय तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को श्रीनगर के शेर-ए-क
-
भारत में मौसम की मार पड़ना जारी है। खासकर उत्तर भारत में गर्मी से लगातार रिकॉर्ड टूट रहे हैं। दिल्ल
-
राजधानी लखनऊ में देश की पहली नाइट सफारी और नए चिड़ियाघर के स्थापना की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। कें
-
उत्तर प्रदेश सरकार में पांच बार कैबिनेट मंत्री और राजनीति के बाहुबली नेता पंडित हरिशंकर तिवारी का 88
-
लखनऊ:: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव व वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी का बुधवार को निधन